Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार का पूरा परिवार बांदा रवाना, बेटे ने की दुआ करने की अपील

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार का पूरा परिवार बांदा रवाना, बेटे ने की दुआ करने की अपील

लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)की सोमवार रात तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माफिया का आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है मुख्तार के सीने में दर्द हो रहा था। हालांकि इस मामले में अब तक प्रशासन […]

Advertisement
  • March 26, 2024 5:20 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)की सोमवार रात तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माफिया का आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है मुख्तार के सीने में दर्द हो रहा था। हालांकि इस मामले में अब तक प्रशासन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं खबर सामने आते ही माफिया का परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है।

पूरा परिवार बांदा रवाना

बाहुबली मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि उसे सही से नहीं पता कि उसके पिता के साथ क्या हुआ है। 5 दिन पहले उनके खाने में जहर दिया गया था, शायद यह उसी का असर है। उमर अंसारी ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि उनके पिता की तबियत बहुत खराब है, ऐसे में उनके लिए दुआ करें।

जान चली जायेगी…

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मुख्तार अंसारी ने अपनी जान को खतरा बताया था। इसे लेकर अदालत में खुद को जहर देने की साजिश की आशंका भी जताई थी। मुख्तार ने प्रार्थना पत्र में लिखा था कि 19 मार्च को जो खाना उसे दिया गया था। उसे खाने के बाद वह बीमार हो गया। उसे ऐसा लग रहा था कि उसके हाथ पैर ठंडे हो गए हैं और उसकी जान निकल जायेगी।


Advertisement