Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • INDI अलांयस कैंडिडेट अजय राय ने किया गंगा पूजन, बोले- नालों का प्रवाह प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है

INDI अलांयस कैंडिडेट अजय राय ने किया गंगा पूजन, बोले- नालों का प्रवाह प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है

लखनऊ। आज देश भर में गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदियों में से एक माना गया है। वहीं मां गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अजय राय मंगलवार को अस्सी घाट पर गंगा स्नान व […]

Advertisement
  • May 14, 2024 8:18 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

लखनऊ। आज देश भर में गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। भारत में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदियों में से एक माना गया है। वहीं मां गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अजय राय मंगलवार को अस्सी घाट पर गंगा स्नान व गंगा पूजन कर काशीवासियों व प्रदेशवासियों के मंगलकामना हेतु कामना की।

अजय राय ने बताया

अजय राय ने कहा कि आज मा गंगा सप्तमी का पावन पर्व है यह पर्व हम काशीवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पौराणिक कथा के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन गंगा माता धरती पर अवतरित हुई थीं। परब्रह्म, निर्विकार, निराकार, पापहारिणी और सत्-चित् आनंद का प्रतीक मां गंगा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्नान कर उनका पूजन कर हमने जन लोककल्याण का कामना किया।

उन्होंने आगे कहा, वर्तमान सरकार मां गंगा को अपने इवेंट का हिस्सा मानती है। इवेंट करके लोगों को भ्रमित करती है, पर हम काशीवासीयो के लिए मां गंगा आस्था, संस्कृति की केंद्र है। कहा कि आज मां गंगा में नालों का प्रवाह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मां गंगा की अविरलता को खंडित किया जा रहा है। इसका समाधान जरूरी है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, संजीव सिंह, पंकज सोनकर, जितेंद्र सेठ, सत्यप्रकाश सोनकर, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, प्रमोद वर्मा आदि लोग उपस्थिति रहे।


Advertisement