Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 5 घायल, हैलट किया गया रेफर

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 5 घायल, हैलट किया गया रेफर

लखनऊ। यूपी के कानपुर के बिधनू में बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना हमीरपुर रोड पर अफजलपुर गांव के पास हुआ है। कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। जिसके बाद पिकअप हाईवे किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि करीब 12 लोग […]

Advertisement
  • September 13, 2023 12:39 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के कानपुर के बिधनू में बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना हमीरपुर रोड पर अफजलपुर गांव के पास हुआ है। कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। जिसके बाद पिकअप हाईवे किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि करीब 12 लोग सवार थे।

4 की मौत 5 घायल

इस भीषण सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची और महिला समेत चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं जिन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Advertisement