लखनऊ। यूपी के बहराइच में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे। लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज […]
लखनऊ। यूपी के बहराइच में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे। लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज कस्बे के पास ऑटो सवार लोगों को डंपर ने रौंद दिया। घटना पर सीएम योगी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने सभी घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के अधिकारियों को निर्देश दिया है।
घटना कैसरगंज के मदनी हॉस्पिटल के पास हुई। जहां तेज रफ्तार डंपर ने भरी ऑटोरिक्शा को रौंद दिया। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो को जोरदार टक्कर मारने के बाद डंपर चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक कैसरगंज के रुकनपुर गांव से भगवान दास की बेटी का तिलक चढ़ाकर लोग हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अपने गांव पुरैनी जा रहे थे। रात 12 बजे के करीब लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लड़की की बहन भी शामिल है।