Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • गर्मी ने बरपाया कहर, हीट वेव से बलिया में अब तक 124 लोगों की मौत

गर्मी ने बरपाया कहर, हीट वेव से बलिया में अब तक 124 लोगों की मौत

लखनऊ। यूपी में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। प्रचंड गर्मी पड़ने की वजह से जनता बेहाल है। यूपी के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है। तेज धूप और लू की वजह से लोगों की जान मुश्किल […]

Advertisement
  • June 19, 2023 6:33 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। प्रचंड गर्मी पड़ने की वजह से जनता बेहाल है। यूपी के कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है। तेज धूप और लू की वजह से लोगों की जान मुश्किल में है। हीट वेव से बलिया में 8 दिन में 124 लोगों की मौत हो गई है।

पानी की होगी जांच

बता दें कि मामले की जांच करने के लिए 3 सदस्यीय जांच टीम लखनऊ से बलिया पहुंची। बलिया जिला अस्पतालों में लगातार हीट वेव के मरीज आ रहे हैं। लोगों को बिना वजह घरों से न निकलने की अपील की गई है। अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। सबसे अधिक मरीज बांसडीह और गड़वार से पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों ब्लॉक में पानी की भी जांच की जायेगी। अभी 100 से ज्यादा मरीज बलिया जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

जानलेवा हुई गर्मी

मालूम हो कि गर्मी और लू का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को गोरखपुर के जिला अस्पताल में 12 घंटे के अंदर नाै मरीजों की मौत हो गई। वहीं यूपी के गोला में बीते चार दिनों के अंदर 137 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों के अनुसार इन मौतों की एक प्रमुख वजह हीट स्ट्रोक और डायरिया हो सकती है।


Advertisement