लखनऊ। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। बुधवार को यूपी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 40 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश केपूर्व और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा से लोग परेशान […]
लखनऊ। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। बुधवार को यूपी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के 40 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश केपूर्व और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा से लोग परेशान हैं। दिन में चिलचिलाती धूप के साथ ही रातों में भी गर्मी बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्व से पश्चिम तक प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवा के साथ लू चलने के आसार हैं। 13 जिलों में बढ़ती गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, अमेठी, बहराइच, लखनऊ, सुल्तानपुर और गोरखपुर जैसे जिलों का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के दक्षिणी हिस्से प्रयागराज, वाराणसी आदि में दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा बही। पछुआ हवा बहने से तपिश में काफी हद तक राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सीनियर वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवा बहने से रातों में होने वाली गर्माहट में कमी आएगी। रात के समय में लोगोंको तपन महसूस नहीं होगी। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस बीच झांसी और कुछ अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री तक भी जा सकता है। कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, सोनभद्र, वाराणसी और भदोही जैसे जिलों में गर्म हवा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
गाजीपुर, मऊ, फरुखाबाद, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू चलने के आसार हैं। लू को देखते हुए लोगों से कहा गया है कि वे दोपहर के समय काम पड़ने पर ही बाहर निकलें।