Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • गोरखपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस पर दोनों तरफ से बरसाए गए पत्थर, मची भगदड़

गोरखपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस पर दोनों तरफ से बरसाए गए पत्थर, मची भगदड़

लखनऊ। यूपी के गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला किया गया है। दरअसल कुछ अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से वंदे भारत एक्सप्रेस पर जमकर पत्थर बरसाए हैं। हालांकि इस दौरान ट्रेन रुकी नहीं। गोरखपुर से लखनऊ आ रही 22549 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को कुछ शरारतीतत्वों […]

Advertisement
  • July 11, 2023 10:36 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला किया गया है। दरअसल कुछ अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से वंदे भारत एक्सप्रेस पर जमकर पत्थर बरसाए हैं। हालांकि इस दौरान ट्रेन रुकी नहीं। गोरखपुर से लखनऊ आ रही 22549 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को कुछ शरारतीतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थर चलाए।

घबरा गए यात्री

इस घटना से कोच संख्या C1, C3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए हैं। वहीं पत्थर चलने के दौरान यात्री घबरा गए और ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी यात्री को चोट नहीं आई। आरपीएफ इस मामले की जांच में जुट गई है।

इस जगह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 2 से ट्रेन रवाना हुई। अयोध्या से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच ट्रेन के ऊपर पत्थर चलने लगे। इससे उसमें बैठे हुए यात्री घबरा गए। हालांकि दोनों तरफ से पत्थर चलने के बाद भी ट्रेन रुकी नहीं और अपने रफ़्तार में आगे बढ़ गई।


Advertisement