लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल योगी सरकार प्रदेश के 30 हज़ार किसानों को सोलर पंप देने की तैयारी कर रही है। राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए प्रदेश के 30 हज़ार किसानों को नए सोलर पंप सब्सिडी पर दिए […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। दरअसल योगी सरकार प्रदेश के 30 हज़ार किसानों को सोलर पंप देने की तैयारी कर रही है। राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए प्रदेश के 30 हज़ार किसानों को नए सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही वेबसाइट खोली जाएगी। बता दें कि कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित एक दिवसीस किसान मेला में किसानों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। पीएम सम्मान निधि से उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है। अब उन्हें बहुत ससि ब्याज दर से लोन मिल रहा है। जल्द ही प्रदेश के 30 हज़ार किसानों को नए सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे।
रविवार को बुलंदशहर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र के नए भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कृषि यंत्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने रिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपा और फीता काटकर किसान मेला का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि जिले के किसानों को बेलर यंत्र की आवश्कयता है।