Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले गैलेंट्री अवार्ड का ऐलान, यूपी के 71 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस से पहले गैलेंट्री अवार्ड का ऐलान, यूपी के 71 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गैलेंट्री अवार्ड का ऐलान किया गया है। इसमें कुल 954 पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगे। यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 6 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 71 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया […]

Advertisement
आईपीएस विपिन टाडा
  • August 14, 2023 10:54 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गैलेंट्री अवार्ड का ऐलान किया गया है। इसमें कुल 954 पुलिस अधिकारी सम्मानित होंगे। यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 6 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 71 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

यूपी के जिन पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा उनमें आईपीएस विपिन टाडा, एसपी अनिल कुमार मिश्रा, मोहित अग्रवाल, एडिशनल एसपी त्रिभुवन सिंह, इंस्पेक्टर सत्य कुमार सिंह, एसआई दिनेश कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह, मोहित अग्रवाल, प्रवीन कुमार, नवनीत यादव एवं कांस्टेबल मोहम्मद इमरान का नाम शामिल हैं।

एडीजी भानु भास्कर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले अधिकारी में एडीजी भानु भास्कर का नाम शामिल हैं। भानु भास्कर के अलावा डीआईजी अखिलेश कुमार निगम, इंस्पेक्टर मोहम्मद हासिम, प्रमोद कुमार मिश्रा, राजवीर सिंह एवं सब इंस्पेक्टर दिनेश प्रातप सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान मिलेगा।


Advertisement