Friday, September 20, 2024

G-20: यूपी के इस शहर में छत पर जाने पर लगी पाबंदी, जानिए क्या है सरकारी आदेश

लखनऊ। यूपी के गाजियाबाद में लोगों को अगले तीन दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल प्रशासन की तरफ से लोगों को कहा गया है कि वो अपने छतों पर न जाएं। लोगों को उनके अपने ही छतों पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। इस दौरान लोगों की छतों पर यूपी पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। इस बारे में यूपी पुलिस ने स्थानीय लोगों को जानकरी दी है।

प्रशासन ने दिखाई सख्ती

बता दें कि गाजियाबाद में प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर की छतों पर नहीं जायेगा। यहां तक की अगर वॉशरूम छत पर बने हुए हैं तो उसका इस्तेमाल करने भी छत पर नहीं जायेंगे। मालूम हो कि ये सरकारी पाबंदियां जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए लगायी गयी है। हिंडन एयरपोर्ट से 500 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से मेहमानों की सुरक्षा के मद्देनजर कहा गया है कि वो अपने छतों पर न जाये। बॉथरूम अगर उनका छत पर है तो वो अपने पड़ोसी का यूज़ कर लें।

Latest news
Related news