Sunday, September 22, 2024

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबियत बिगड़ी, अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबियत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने शायर मुनव्वर राणा को वेंटिलेटर पर रख दिया है।

मुनव्वर राणा की बेटी ने जारी किया वीडियो

बता दें कि मुनव्वर राणा की बेटी ने एक वीडियो जारी करते हुए उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी है। सुमैया राणा ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि उनके पिता मुनव्वर राणा की सेहत पिछले कुछ दिनों से ख़राब थी। जिसके बाद उन्हें अब लखनऊ के अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

जानिए क्या हुआ था

सपा नेता सुमैया राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पापा की तबीयत पिछले दो-तीन दिनों से ख़राब थी। उनका सीटी स्कैन कराया गया है। उनके गाल ब्लैडर में कुछ समस्या बताई गई है। जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई है और अब डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रख दिया है।

अगले 72 घंटे अहम

बताया जा रहा है कि मुनव्वर राणा के लिए अगले 72 घंटे क्रिटिकल है। वो फ़िलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका इन्फेक्शन कम करने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनके हालत पर नजर रखे हुए हैं।

Latest news
Related news