Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • रामलला के दरबार में देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, देखिए तस्वीरें

रामलला के दरबार में देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, देखिए तस्वीरें

लखनऊ। बॉलीवुड की देसी गर्ल और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी है। प्रियंका ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिए। रामलला के दरबार में प्रियंका के पति गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस ने […]

Advertisement
  • March 20, 2024 9:41 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। बॉलीवुड की देसी गर्ल और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी है। प्रियंका ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिए।

रामलला के दरबार में प्रियंका के पति गायक निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस ने भी रामलला के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने प्रियंका और निक को भगवा गमछा भी ओढ़ाया।

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर दिखीं। वो अपने देशी अवतार में नजर आईं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं उनके पति निक जोनस भी कुर्ते में जंच रहे हैं। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी हैं।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत मंदिर के पुजारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। 5 वर्षीय रामलला को भक्त बालक राम नाम से बुलाएंगे।


Advertisement