Friday, September 20, 2024

देवरिया कांड: 20 लाख रुपये और 2BHK का मकान… सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश की मदद करने आए लोग

लखनऊ। यूपी के देवरिया हत्याकांड में मारे गये सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिवार के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कई नेता और कई हज़ार लोग शामिल हुए। उन्होंने दुबे परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पड़ोसी राज्य बिहार से भी कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश को देखकर लोग भावुक हो उठे। सांसद और विधायकों समेत कई लोगों ने देवेश को लाखों रुपये देकर आर्थिक मदद की।

लाखों की आर्थिक मदद

बता दें कि रविवार को शहर के सोंदा स्थित अक्षय वाटिका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने देवेश को 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। साथ ही सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने दो लाख, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने 1 लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष ने इक्यावन हज़ार, खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने दो लाख, प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी ने एक लाख, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने एक लाख. पंकज जायसवाल ने एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की।

2BHK का मकान देने का ऐलान

इन सबके अलावा अखिल भारतीय वैदिक सहायता समूह के प्रतिनिधि वैदिक दुर्गेश पांडेय ने 95 हजार, विधायक जयप्रकाश निषाद ने 1 लाख 1 हजार, राजेश सिंह दयाल ने 2 लाख, संजय तिवारी ने 2 लाख, मणिशंकर मिश्र ने एक लाख 10 हजार, करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह ने 51 हजार, शंकाराचार्य परिषद के अध्यक्ष शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरुप जी ने 51 हजार, काली मिश्र मैनपुरी ने 50 हजार, सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय ने 21 हजार रुपये मदद के तौर पर दिये। वहीं बिहार के सिवान के रहने वाले सुंदर मिश्र जो अमेरिका में रहते हैं उन्होंने देवेश को 2BHK का मकान बनवाकर देने का ऐलान किया।

Latest news
Related news