Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • देवरिया कांड: पीड़ित बच्चे से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- मिलेगी ऐसी सजा कि पीढ़िया याद करेंगी

देवरिया कांड: पीड़ित बच्चे से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- मिलेगी ऐसी सजा कि पीढ़िया याद करेंगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई करते हुए SDM […]

Advertisement
  • October 6, 2023 10:58 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई करते हुए SDM और CO समेत कई सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस घटना में घायल हुए बच्चे से मिलने के लिए आज अस्पताल पहुंचे।

देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

वहां जाकर घायल बच्चे का हालचाल जानने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कठोर कार्रवाई होगी। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच जारी है। मैं खुद इसका मॉनिटरिंग कर रहा हूं। इसमें किसी भी तरह का देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसमें जो दोषी है उन्हें ऐसी सजा दी जायेगी कि पीढ़िया याद करेंगी। इस दुखद घटना में घायल हुए दुबे जी के पुत्र का गहन चिकित्सकीय इलाज हो रहा है। मैंने बच्चे का हालचाल लिया है, उसकी तबियत में सुधार हो रहा है।

कड़ी से कड़ी मिलेगी सजा

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि डॉक्टर्स लगातार बच्चे की निगरानी कर रहे हैं। इस वारदात में दोषी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी। इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए जो भी आवश्यक उपाय होंगे वो राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। सबको न्याय मिले और किसी के साथ अन्याय न हो इस अवधारणा पर सरकार कायम है।


Advertisement