Friday, September 20, 2024

बिहार पहुंची अखिलेश यादव को भावी पीएम बनाने की मांग, जानिए क्या बोले तेजस्वी यादव

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा दफ्तर के बाहर लगाए गए पोस्टर पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जानिए क्या बोले तेजस्वी

दरअसल डिप्टी सीएम तेजस्वी से जब अखिलेश यादव को भावी पीएम बताने वाले पोस्टर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये कोई मुद्दा ही नहीं है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की इच्छा होती है कि पार्टी प्रमुख ऊँचे पद पर पहुंचे। ऐसे में अगर अखिलेश यादव को कार्यकर्ताओं की ओर से देश का भावी पीएम बताया गया है तो इसका कोई मतलब नहीं है।

मुंगेरी लाल के हसीन सपने

उधर बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने बताया। एनडीए गठबंधन की सहयोगी सुभासपा ने भी इस पोस्टर पर तंज कसा। कांग्रेस ने इस पोस्टर को सामान्य बताया। साथ ही एआईएमआईएम ने पोस्टर पर चुटकी ली। सुभासपा प्रमुख ओ.पी. राजभर ने कहा कि हर नेता का सपना होता है कि CM बने तो PM बन जाएं। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उसके लिए काम भी करना पड़ता है। इन्होंने( अखिलेश यादव) काम तो किया नहीं है सिर्फ हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं।

Latest news
Related news