लखनऊ। IIT BHU की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। दरअसल आरोपियों का नाम बीजेपी आईटी सेल से जुड़े होने को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर है। इसे लेकर सपा, कांग्रेस और आप ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया […]
लखनऊ। IIT BHU की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। दरअसल आरोपियों का नाम बीजेपी आईटी सेल से जुड़े होने को लेकर विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर है। इसे लेकर सपा, कांग्रेस और आप ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।
इसी बीच वाराणसी में कांग्रेस पार्टी की महिला विंग ने छात्रा से दुष्कर्म मामले पर गुरुवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए चूड़ियां भेजकर विरोध जताया। डाकघर के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस महिला नेत्रियों ने भाजपा नेताओं के घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए चूड़ियां भेजी।
बता दें कि आईआईटी बीएचयू में नवंबर महीने में हुए छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के 2 महीने बाद आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई। इतने दिनों बाद हुई गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष भाजपा के खिलाफ लामबंद हो गई है। सपा और कांग्रेस भाजपा नेताओं पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। इसे लेकर आज कांग्रेस नेत्रियों ने बीजेपी नेताओं को चूड़ियां भेजते हुए गिरफ्तारी पर सवाल उठाया।
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 5 राज्यों के चुनाव की वजह से आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई। कांग्रेस का कहना है कि पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद ही आरोपियों की पहचान कर ली थी लेकिन बीजेपी नेताओं ने चुनाव को देखते हुए तब गिरफ़्तारी नहीं होने दी। अब तक भाजपा का एक भी नेता पीड़िता और उसके परिवार से मिलने नहीं गया है जबकि सत्ता में रहने की वजह से उन्हें जाना चाहिए था। अब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर भी नहीं चलाई गई है।