Sunday, October 27, 2024

नोएडा, गाजियाबाद में बढ़ी ठंड, 18 से 22 फरवरी के बीच यूपी में झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर-पश्चिम भारत में 18-22 फरवरी के बीच झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी होने से ठंड एक बार फिर लौटती हुई प्रतीत हो रही है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के करण बताया जा रहा है।

फिर लौटेगी ठंड

बता दें, मौसम विभाग ने एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही लखनऊ, समेत आस पास के कई इलाकों में सुबह के वक्त आसमान साफ रहा। हालांकि नोएडा और गाजियाबाद के तापमान में 2° सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह रविवार को भी इसी तरह बना रहेगा।

प्रदेश में होगी बारिश

नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की वजह से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और 4 दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 18-21 फरवरी और उत्तर पश्चिम भारत में 18-22 फरवरी के बीच झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी होने से ठंड एक बार फिर लौटती हुई प्रतीत हो रही है। शुक्रवार को तेज धूप के चलते पारा सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। नमी का स्तर भी काफी कम 23 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

6 बजे हो रहा सूर्यास्त

तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण से हवा में भी ठंड नहीं है। वहीं अब दिन भी बड़ा होने लगा है। सुबह 6.40 बजे सूर्योदय हो जाता है, जबकि 6 बजे शाम को सूर्यास्त हो रहा है, इससे भी लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लोगों में चिंता बनी है क्योंकि आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

Latest news
Related news