Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • सीएम योगी ने कासगंज बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले- पीड़ित असहाय महसूस न करे

सीएम योगी ने कासगंज बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले- पीड़ित असहाय महसूस न करे

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कासगंज दौरे पर है। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित इलाकें का दौरा किया। इलाके का निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने एक बच्चे को चॉकलेट देते हुए उसे दुलार भी किया। साथ ही बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। युद्धस्तर पर हो […]

Advertisement
  • August 28, 2023 8:22 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कासगंज दौरे पर है। उन्होंने वहां बाढ़ प्रभावित इलाकें का दौरा किया। इलाके का निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम योगी ने एक बच्चे को चॉकलेट देते हुए उसे दुलार भी किया। साथ ही बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।

युद्धस्तर पर हो रहा काम

कासगंज में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहाड़ों में बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा है। एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ सूखे की भी मार झेल रहे हैं। कासगंज के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। बाढ़ से नुकसान को कम करने के लिए सरकार जगह-जगह पर राहत सामग्री बांट रही है। कोई भी पीड़ित असहाय महसूस न करे इसलिए युद्धस्तर पर बाढ़ राहत सामग्री पहुंचा रहे।

फसल के नुकसान का सर्वे जारी

सीमा योगी ने आगे कहा कि किसानों को भी जल्द मुआवजा मिलेगा। पशुहानि पर मुआवजा राशि दी जा रही है। बाढ़ पीड़ित आश्वस्त रहें उन्हें मदद मिलेगी। राहत बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं। साथ ही फसल के नुकसान का सर्वे जारी है।


Advertisement