Monday, September 30, 2024

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, राष्ट्रपति के G20 डिनर कार्यक्रम में होंगे शामिल

लखनऊ। आज यानी शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी नेताओं के सम्मान में डिनर का आयोजन करेंगी। रात्रिभोज के इस आयोजन में देश के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इस कड़ी में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हुए हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं मिला न्योता

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रपति के डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है। जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किये जाने को लेकर सरकार पर निशाना भी साधा है। वहीं इस बात से नाराज होकर तीन कांग्रेसी सीएम ने डिनर कार्यक्रम से दूर रहने का निर्णय लिया है।

ये कांग्रेसी सीएम नहीं होंगे शामिल

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया जी20 के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख़्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Latest news
Related news