Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Chandrayaan-3: चांद पर विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में पूजा-पाठ शुरू

Chandrayaan-3: चांद पर विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में पूजा-पाठ शुरू

लखनऊ। चंद्रयान-3 के सफलता को लेकर धर्म नगरी काशी में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। इसे लेकर बुधवार को वाराणसी के कई प्रसिद्द मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है तो कहीं रुद्राभिषेक किया जा रहा। दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर बता दें […]

Advertisement
  • August 22, 2023 10:29 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। चंद्रयान-3 के सफलता को लेकर धर्म नगरी काशी में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। इसे लेकर बुधवार को वाराणसी के कई प्रसिद्द मंदिरों में हवन-पूजन किया गया। कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है तो कहीं रुद्राभिषेक किया जा रहा।

दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

बता दें कि भारत का एक बड़ा सपना कल यानी 23 अगस्त को साकार होने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों में पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को काशी के कई मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना की गयी।

भारत की ताकत देखेगी दुनिया

विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए नमामि गंगे की टीम ने मां गंगा की आरती की और भगवान सूर्य से आशीर्वाद मांगा। काशी के अलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए लोगों ने मन्नत मांगी। इस दौरान लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत को देखेगी। हमारे भोले नाथ चंद्रमा को अपने शीश पर धारण करते है।


Advertisement