Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • अकबर नगर में आज दोबारा शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

अकबर नगर में आज दोबारा शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अकबरपुर में कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आने वाली अवैध बस्ती और बाजार पर आज फिर से बुलडोजर कार्रवाई होगी। सैकड़ों घरों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया कुछ देर में शुरू हो जाएगी। इसे लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं जिला प्रशासन अधिकारियों का पहुंचना भी […]

Advertisement
  • February 26, 2024 6:11 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अकबरपुर में कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आने वाली अवैध बस्ती और बाजार पर आज फिर से बुलडोजर कार्रवाई होगी। सैकड़ों घरों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया कुछ देर में शुरू हो जाएगी। इसे लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं जिला प्रशासन अधिकारियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है।

कोर्ट ने लगाया था रोक

बता दें कि इससे पहले जब ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी तो हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार व LDA को आदेश दिया था कि पहले अकबर नगर के लोगों को पुनर्वास योजना में आवेदन के लिए 4 हफ्ते का समय दिया जाये। जब लोग अपने नए घर में चले जाएंगे इसके बाद उन मकानों पर एलडीए कब्ज़ा कर सकता है। कोर्ट ने अपने आदेश में अफसरों पर जल्दबाजी करने के लिए सख्त टिप्पणी भी की थी।


Advertisement