Friday, September 20, 2024

बुलंदशहर: मंदिरों में रखी मूर्तियां तोड़ने वाला अपराधी गिरफ्तार, इस वजह से दिया घटना को अंजाम

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में 1 जून को अराजक तत्वों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाने का मामला सामने आया था। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम बराल में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा 4 मंदिरों की मूर्तियां खंडित की गई थी। मूर्तियां खंडित होने से लोगों ने नाराजगी दिखाई। बदमाशों ने 4 मंदिरों को निशाना बनाकर 12 से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और अज्ञात बदमाशों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया है।

5 टीम का गठन

बता दें कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीम का गठन किया गया था। वहीं 4 मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चारों ने शराब पीने के बाद मंदिरों में तोड़फोड़ की थी। क्षतिग्रस्त मूर्तियों को बदलवाने के लिए उन्होंने देव प्रतिमाओं को तोड़ने की साजिश रची थी। गुलावठी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

100 साल पहले ही बना था मंदिर

बता दें कि एसडीएम सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह जब मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मूर्तियां खंडित थी जिसके बाद हंगामा हो गया। जिन मंदिरों में मौजूद प्रतिमाओं को तोड़ा गया है वो आज़ादी से पूर्व ही बनी थी। फॉरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था।

Latest news
Related news