Friday, September 20, 2024

बुलंदशहर : अराजक तत्वों ने तोड़ी मंदिरों में रखी मूर्तियां, जांच के लिए 5 टीम गठित

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में अराजक तत्वों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम बराल में अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा 4 मंदिरों की मूर्तियां खंडित की गई हैं। वहीं मूर्तियां खंडित होने से लोगों में भारी रोष है। बुधवार को बदमाशों ने 4 मंदिरों को निशाना बनाकर 12 से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और अज्ञात बदमाशों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।

5 टीम का गठन

वहीं एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गांव बराल में घटना के बाद शांति व्यवस्था बनी हुई है। भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीम का गठन किया गया हैं। लिस कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

100 साल पहले ही बना था मंदिर

बता दें कि एसडीएम सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह जब मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मूर्तियां खंडित थी जिसके बाद हंगामा हो गया। जिन मंदिरों में मौजूद प्रतिमाओं को तोड़ा गया है वो आज़ादी से पूर्व ही बनी थी। फॉरेंसिक विभाग की टीम और पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।

Latest news
Related news