Friday, September 20, 2024

यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल के पहुंचने पर जय श्री राम का जयघोष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो गया है। यह सत्र 2 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्त वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुई। वहीं राज्यपाल के पहुंचते ही सदन में जय श्री के जयघोष लगाए गए। इसके बाद विपक्ष ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया।

पूरा कार्यक्रम-

  • 5 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जायेगा।
  • 6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
  • 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और पारण होगी।
  • 8 फरवरी को वित्त वर्ष 2024- 25 के आय-व्यय पर चर्चा होगी।
  • 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2024- 25 के आय-व्यय पर आधे दिन चर्चा होगी।
  • 10 और 12 फरवरी को चर्चा और अनुदान की मांगों पर विचार होगा।
  • 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पारित किया जायेगा।

सभी दलों से सहयोग की उम्मीद

वहीं बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सभी को बधाई देता हूं। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी। यह अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का अहम रिकॉर्ड है। बजट 2024-25 को सदन की पटल पर रखा जायेगा और उसपर चर्चा होगी। सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा है। यह सत्र हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Latest news
Related news