Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, मायावती ने फिर किया गठबंधन से इंकार

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा, मायावती ने फिर किया गठबंधन से इंकार

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं चुनाव को लेकर बसपा की प्लानिंग पर सवाल उठाये जा रहे हैं। चर्चा हो रही थी कि बसपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद बसपा प्रमुख से गठबंधन को लेकर बात कर […]

Advertisement
  • March 9, 2024 6:06 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं चुनाव को लेकर बसपा की प्लानिंग पर सवाल उठाये जा रहे हैं। चर्चा हो रही थी कि बसपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद बसपा प्रमुख से गठबंधन को लेकर बात कर रही हैं। लेकिन पूर्व सीएम मायावती ने इस खबर का खंडन किया है।

अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मायावती ने कहा कि वो किसी प्रकार का गठबंधन करने नहीं जा रही हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़ है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।

बसपा का फैसला अटल

मायावती ने आगे लिखा है कि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।


Advertisement