Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • BJP विधायक मानवेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

BJP विधायक मानवेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

लखनऊ। शाहजहांपुर से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को भाजपा विधायक की उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री, PWD मंत्री, सहकारिता मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। […]

Advertisement
  • January 6, 2024 11:38 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। शाहजहांपुर से बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को भाजपा विधायक की उनके पैतृक गांव ढकिया परवेजपुर में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री, PWD मंत्री, सहकारिता मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि मानवेंद्र सिंह लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वह ​​ददरौल विधानसभा सीट से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

16 वर्षों तक कांग्रेस में रहे

मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस के सदस्य रह चुके थे। उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक कांग्रेस में काम किया था। इसके बाद साल 2016 में बसपा में शामिल हुए। 2017 में बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। बीजेपी ने उन्हें ददरौल विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को हराया था।

दोबारा हासिल की थी जीत

उनकी स्वच्छ छवि को देखते हुए ही पार्टी ने 2022 के चुनाव में उन पर दोबारा भरोसा जताया था। उन्होंने फिर से ददरौल सीट पर जीत हासिल की। पिछले साल उन्हें लीवर में संक्रमण हुआ था, जिसके बाद से दिल्ली से इलाज चल रहा था। बीमार रहने की वजह से क्षेत्र में उनकी सक्रियता कम हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी और दो बेटे विमल व अनुज हैं।


Advertisement