Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • बीजेपी ने भावी प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री बना दिया…नीतीश के एनडीए में जाने पर बोले अखिलेश

बीजेपी ने भावी प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री बना दिया…नीतीश के एनडीए में जाने पर बोले अखिलेश

लखनऊ। बिहार में अब एनडीए की सरकार बन चुकी है। नीतीश कुमार ने रविवार को शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। इधर नीतीश के पाला बदलने से विपक्ष हमलावर है। इसी कड़ी […]

Advertisement
  • January 29, 2024 6:19 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। बिहार में अब एनडीए की सरकार बन चुकी है। नीतीश कुमार ने रविवार को शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली। इधर नीतीश के पाला बदलने से विपक्ष हमलावर है। इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

बीजेपी ने बिहार का किया अपमान

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।

रिकॉर्ड 9वीं बार बने सीएम

बता दें कि नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वो जहां के थे वहां पर वापस आ गए हैं। अब इधर उधर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। इधर नीतीश कुमार के पाला बदलने से इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल इंडिया गठबंधन की नींव नीतीश कुमार ने ही रखी थी। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एक हो जाने का आह्वान किया था लेकिन अब खुद ही इंडिया गठबंधन के लोगों को गच्चा देकर निकल गए।


Advertisement