लखनऊ। यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भयंकर गर्मी पड़ने की वजह से आम जनमानस का हाल बेहाल है। प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव की वजह से लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसी बीच आज यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। प्री-मानसून का दस्तक मौसम वैज्ञानिकों का […]
लखनऊ। यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भयंकर गर्मी पड़ने की वजह से आम जनमानस का हाल बेहाल है। प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव की वजह से लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसी बीच आज यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी में ‘बिपरजॉय’ तूफान के असर की वजह से लोगों को हीट वेव से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दिया है। अगले 3-4 दिनों में प्रदेश में मानसून का आगमन हो जायेगा। अगले 48 से 72 घंटों में प्रदेश के जिलों में बारिश होगी।
सोमवार को बिजनौर में आंधी ने तबाही मचाई। तेज हवा से कई दुकानों के टीन शेड उड़ गये। जबकि कई बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गये। इसके अतिरिक्त गाजियाबाद, नोएडा, कुशीनगर और मेरठ समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।
यूपी के जालौन, झांसी, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, एटा, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, अमरोहा, मुरादाबाद,कन्नौज, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बरेली और सीतापुर में बारिश होने की संभावना है।