लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केदारनाथ दौरे पर गए हैं। सपा मुखिया अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ का दर्शन करेंगे। अखिलेश यादव ने दशहरा देवप्रयाग में मनाया। साथ ही गंगा स्नान कर आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे हैं। […]
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केदारनाथ दौरे पर गए हैं। सपा मुखिया अपने परिवार के साथ बाबा केदारनाथ का दर्शन करेंगे। अखिलेश यादव ने दशहरा देवप्रयाग में मनाया। साथ ही गंगा स्नान कर आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचे हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। कहा जा रहा है कि अखिलेश धार्मिक स्थलों का दर्शन करके माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।
इधर अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा पोस्टर भी लगाया है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। यानी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है।
इस पोस्टर पर राजनीतिक दलों द्वारा प्रतिक्रियाएं आ रही है। जिसमें बीजेपी ने इसे मुंगेरी लाल का हसीन सपना बताया है। एनडीए गठबंधन की सहयोगी सुभासपा ने भी इस पोस्टर पर तंज कसा। कांग्रेस ने इस पोस्टर को सामान्य बताया। साथ ही एआईएमआईएम ने पोस्टर पर चुटकी ली। सुभासपा प्रमुख ओ.पी. राजभर ने कहा कि हर नेता का सपना होता है कि CM बने तो PM बन जाएं। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उसके लिए काम भी करना पड़ता है। इन्होंने( अखिलेश यादव) काम तो किया नहीं है सिर्फ हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं।