Sunday, October 27, 2024

Ayodhya: रामलला के दरबार में योगी सरकार ने लगाई हाजिरी, CM योगी के साथ मंत्री-विधायकों ने किए दर्शन

Ayodhya: रामलला के दरबार में योगी सरकार ने लगाई हाजिरी, CM योगी के साथ मंत्री-विधायकों ने किए दर्शन

लखनऊ। अयोध्या में यूपी सरकार के मंत्री व विधायकों ने रामलला के दरबार पहुंचे और वहा हाजिरी लगाई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब पूरी योगी कैबिनेट ने रामलला के दर्शन किए।

10 बसों से पहुंचे विधायक

बता दें, अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रदेश के मंत्री व विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से 10 बसों में आए MLA और मंत्रियों को प्रवेश दिया गया।

CM का हुआ भव्य स्वागत

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए। अयोध्या पहुंचने पर सभी का जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों ने बसों पर फूल बरसाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए। स्वागत के लिए लोग बुलडोजर पर सवार होकर आए और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ फूल बरसाए।

आरएल्डी विधायक रहे मौजूद

इसके पहले, लखनऊ विधानसभा के सामने से योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में बाराबंकी में सभी की शानदार अगवानी हुई। यहां पर सभी जय श्रीराम के उद्घोष के साथ आगे के लिए रवाना हो गए। बस में RLD के विधायक भी साथ गए हैं। राजा भैया और आराधना मिश्रा आदि भी साथ में रवाना हुए हैं। दोनों डिप्टी सीएम और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बस संख्या- 1 से रवाना हुए हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में VVIP मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

Latest news
Related news