Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Ayodhya Ram Mandir: गर्भ गृह में हुई पूजा, राम जन्मभूमि पथ पर लगे पौधे

Ayodhya Ram Mandir: गर्भ गृह में हुई पूजा, राम जन्मभूमि पथ पर लगे पौधे

लखनऊ। रघुनंदन के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गया है। आज यानी बुधवार,17 जनवरी को अनुष्ठान का दूसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी और उन्हें भ्रमण कराया जायेगा। इधर, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामपथ, धर्मपथ और राम जन्मभूमि पथ पर विभिन्न […]

Advertisement
  • January 17, 2024 10:50 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। रघुनंदन के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गया है। आज यानी बुधवार,17 जनवरी को अनुष्ठान का दूसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी और उन्हें भ्रमण कराया जायेगा। इधर, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रामपथ, धर्मपथ और राम जन्मभूमि पथ पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं।

मार्ग की बढ़ेगी सुंदरता

इसे लेकर संभागीय वन अधिकारी(DFO) सुधांशु पांडे ने बताया कि रामपथ, धर्मपथ और राम जन्मभूमि पथ पर वन विभाग द्वारा सजावट का काम हो रहा है। बोगनवेलिया से डिवाइडर बनाया जा रहा है। वृक्षारोपण में समय लगता है। 2-3 साल बाद पूरे मार्ग की सुंदरता बढ़ जाएगी। आने वाले समय में ये पथ पिंक और येलो मार्ग के तौर पर प्रसिद्ध हो जाएगा।

गर्भ गृह में हुई पूजा

वहीं आज अनुष्ठान के दूसरे दिन ढाई बजे के करीब निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ में पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने नंगे पैर कलश यात्रा निकाली। बता दें कि आज रामलला की नव-निर्मित मूर्ति को जन्मभूमि परिसर का भ्रमण कराया जायेगा।


Advertisement