Friday, September 20, 2024

Ayodhya: अयोध्या जाने वाली परिवहन निगम की बसों में बजेंगे राम भजन

लखनऊ। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामलला के गर्भ गृह (Ram Mandir )का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। समारोह के लिए अवध में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सभी को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। वहीं अब आपको अयोध्या जाने वाली बसों में राम भजन बजता हुआ सुनाई देगा।

बसों में सुनाई देगा राम भजन

इसे लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू ने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। गुरुवार को वेंकटेश्वर लू ने परिवहन निगम एवं परिवहन विभाग के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। जिसमें कहा गया कि परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा हो। साथ ही उसमें राम का भजन बजाय जाये।

जेलों में होगा दीपोत्सव

इधर, जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यूपी की जेलों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण कराया जाए। 22 जनवरी से पहले सभी कैदियों को हनुमान चालीसा व सुंदरकांड की किताबें दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर जेलों में भी दीपोत्सव होगा। उत्तर प्रदेश के प्रदेशों में भक्तिमय माहौल बनाया जायेगा। सभी कैदी प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाएंगे।

Latest news
Related news