Thursday, September 19, 2024

अयोध्या: पाकिस्तानी शख्स ने किए राम मंदिर के दर्शन, बताया अपना अनुभव

अयोध्या/लखनऊ: पाकिस्तानी ब्लॉगर विनय कपूर ने अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन किए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया गया है कि उनका अयोध्या में राम लला के दर्शन करने का अनुभव कैसा रहा है। राम मंदिर के दर्शन के बाद विनय ने कहा कि अयोध्या में नंगे पांव घूमना और भगवान राम जी के दर्शन करना उनके लिए सपने के पूरा होने जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह राम जी के दर्शन पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

नंगे पांव अयोध्या की गलियों में घूमा

पाकिस्तान के रहने वाले विनय कपूर ने कहा कि वह भगवान राम जी का दर्शन करके खुद को बहुत धन्य मान्य रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे अयोध्या की गलियों का नंगे पांव भ्रमण किया। विनय ने इसके पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम जी जंगलों में नंगे पांव चले थे। इसी वजह है कि वे भी पूरी अयोध्या नंगे पांव घूमे हैं।

राम मंदिर देख हुए आश्चर्यचकित

बता दें कि पाकिस्तानी ब्लागर विनय कपूर राम मंदिर को देखने के बाद पूरी तरह से आश्चर्यचकित नजर आए। उन्होंने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था की भी काफी सराहना की। मंदिर के बारे में बात करते हुए विनय कपूर ने कहा यहां पर बिल्कुल भी सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है। यह मंदिर पूरी तरह से राजस्थान से लाए गए पत्थरों से बना है, जो इसकी भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं।

Latest news
Related news