Friday, September 27, 2024

ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे जारी, मुस्लिम पक्ष ने खोला मस्जिद का ताला, तहखाने की चाभी देने से इंकार

लखनऊ। ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का आज दूसरा दिन है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम आज सुबह करीब आठ बजे ज्ञानवापी पहुंची और सर्वे का काम शुरू किया। दूसरे दिन मुस्लिम पक्ष के लोग भी मौजूद हैं। आज एएसआई की 61 सदस्यीय टीम के 53 सदस्य परिसर में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि ASI की टीम आज सीढ़ी लेकर ज्ञानवापी गयी है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने खोला मस्जिद का ताला खोल दिया है लेकिन तहखाना अभी भी बंद है।

सर्वेक्षण से मुस्लिम पक्ष संतुष्ट

जानकारी के मुताबिक अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी ने तहख़ाने की चाभी नहीं दी है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोशिश हो रही है कि चाभी सर्वे टीम को दे दिया जाये क्योंकि तहख़ाने में अहम तथ्य छुपे हुए हैं। इसी बीच मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने ASI सर्वे पर कहा है कि हम परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण से संतुष्ट है। कल तक हम इसमें भाग नहीं ले रहे थे लेकिन आज शामिल हुए हैं और ASI टीम की सहायता भी कर रहे हैं

पहले दिन 7 घंटे में तैयार हुई परिसर की आकृति

ज्ञानवापी परिसर में कल सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान ASI टीम द्वारा परिसर को 3 हिस्सों में बांटा गया। तीनों हिस्सों का बारीकी से सर्वे किया जा रहा है। परिसर के कोने-कोने की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गयी है। पश्चिमी दीवार का बारीकी से सर्वे किया गया है। देवी-देवताओं की आकृतियों का मेजरमेंट किया गया है। बता दें कि कल ज्यादातर कागजी वर्क किया गया। जबकि आज रेडिएशन के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जायेगा।

Latest news
Related news