Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे अमिताभ बच्चन, तीन हफ्ते में दूसरी बार किये दर्शन

रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे अमिताभ बच्चन, तीन हफ्ते में दूसरी बार किये दर्शन

लखनऊ। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजरी लगाकर पूजा-अर्चना की। बता दें कि तीन हफ्ते में ये दूसरी बार है जब अमिताभ बच्चन अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। इससे पहले वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ […]

Advertisement
  • February 9, 2024 9:50 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजरी लगाकर पूजा-अर्चना की। बता दें कि तीन हफ्ते में ये दूसरी बार है जब अमिताभ बच्चन अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। इससे पहले वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 22 जनवरी को हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मुख्य पुजारी ने किया स्वागत

वहीं अमिताभ बच्चन के अयोध्या आगमन के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। अमिताभ बच्चन सुरक्षा कर्मियों के बीच राम मंदिर परिसर पहुंचे और रामलला के दर्शन किये। राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और ट्रस्ट के पदाधिकायों ने अभिनेता का स्वागत सत्कार किया। जिसके बाद उन्होंने रामलला की पूजा-अर्चना कर आशीवार्द लिया।

सफ़ेद कुर्ता-भगवा जैकेट में दिखे अमिताभ

बता दें कि अमिताभ बच्चन अयोध्या में एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन करने के लिए पहुंचे हुए हैं। रामनगरी में पहुंचते हुए ही वो सीधे राम मंदिर गए और रामलला का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सफ़ेद रंग का कुर्ता और भगवा रंग का जैकेट पहना हुआ था। मालूम हो कि अयोध्या के सिविल लाइन इलाके में एक ज्वेलरी शोरूम है। अमिताभ बच्चन इसके ब्रांड एंबेसडर हैं।


Advertisement