लखनऊ। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पूरा देश जश्न में डूब गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की […]
लखनऊ। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पूरा देश जश्न में डूब गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की टीम को बधाई दी है।
सपा प्रमुख ने ट्वीट कर सफल लैंडिंग पर बधाई देते हुए कहा कि ‘चांद मुबारक’ . इसरो और इंडिया को अब और भी आगे जाना है। साथ ही यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों, देश और देशवासियों को बधाई दिया है।
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लाइव देखा। साथ ही सीएम योगी ने ट्वीट भी किया। सीएम ने लिखा कि यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ की सामर्थ्य को समर्पित है। इसरो की टीम को अभिनंदन! इससे पहले सीएम ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रयान-3 चन्द्रमा पर उतरा है।