Tuesday, October 1, 2024

MP पहुंचे अखिलेश यादव ने आदिवासी लोगों के साथ खाया खाना, पीएम पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने छतरपुर के राजनगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ भोजन किया। भोजन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अधिकारियों को भेजे और सरकारी योजनाओं को लागू करे।

पीएम मोदी पर कसा तंज

इससे पहले सपा प्रमुख ने रीवा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। मध्यप्रदेश के रीवा में एक चुनावी जनसभा में ताल ठोंकते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर सनातन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि जो उन्हें वोट देते हैं सिर्फ वहीं लोग सनातनी है बाकि लोग सनातनी नहीं है।

महिला सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी

सपा अध्यक्ष ने इस मामले में कहा कि 12 साल की बच्ची के साथ जो घटना हुई वह बेहद दर्दनाक है। आज हो रही ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसने ऐसा क्यों किया। सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे 20 साल तक सत्ता में थे तब महिलाओं की सुरक्षा… मणिपुर में क्या हुआ? महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। आंकड़े कहते हैं कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित हैं। हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। यह देखना सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसा दोबारा न हो।

Latest news
Related news