लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस […]
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला लिया है।
सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, झांसी, हाथरस, महराजगंज और बागपत सीट दी है।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी की ओर से 17 सीटों का प्रस्ताव मिला है, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। मालूम हो कि इससे पहले 11 सीटों का प्रस्ताव देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असंतोष जताया था। जिसके बाद सपा ने नए सिरे से सीटों का चयन कर सूची कांग्रेस नेतृत्व को भेजी है।