लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया। बता दें कि सपा प्रमुख गुरुवार को गोमती नगर स्थित लोहिया […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया। बता दें कि सपा प्रमुख गुरुवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क पहुंचे थे, यहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
माल्यार्पण करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज यहां पर समाजवादी लोग इकट्ठे हुए हैं। डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर हर साल इसी तरह से मिलते हैं और उन्हें याद करते हैं। उन्होंने समाज को एकजुट होने का पाठ पढ़ाया था। हम लोग उनके सिद्धांतों का पालन करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। समाज की बुराइयां खत्म करने में, पीड़ित और वंचित समाज के लोगों को उनका हक़ दिलाने में अभी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
इस दौरान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वो कूदने में इतने अच्छे हैं तो उन्हें एशियन गेम्स में जाकर मेडल लाना चाहिए था। इस पर जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर की बातों का जवाब देना वो सही नहीं समझते।