Saturday, September 21, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी व मायावती समेत कई नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। मात्र 38 वर्ष की उम्र में देश के सबसे बड़े राज्य के मुखिया बनने वाले अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर शुभकमनाएं मिल रही है। सपा कार्यालय में धूमधाम से उनका बर्थडे मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

सीएम योगी और मायावती ने दी बधाई

सीएम योगी ने ट्वीट कर बधाई संदेश में कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर बधाई। उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनाएं।

तेजस्वी यादव ने दी बधाई

बिहार के डिप्टी सीएम एवं अखिलेश यादव के करीबी तेजस्वी यादव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि सहज, सरल, सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल, स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

Latest news
Related news