Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • पत्थर पर बना ‘भारत’ नाम का चिह्न लाया गया अयोध्या, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना

पत्थर पर बना ‘भारत’ नाम का चिह्न लाया गया अयोध्या, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना

लखनऊ। यूपी के अयोध्या में एक पत्थर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल राजस्थान से लाये गए इस पत्थर पर भारत लिखा हुआ है। इस पत्थर के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि इसे राम मंदिर में कहीं पर स्थापित किया जाएगा। रामभक्तों ने किया भेंट जानकारी के मुताबिक जोधपुर […]

Advertisement
  • September 14, 2023 9:59 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के अयोध्या में एक पत्थर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल राजस्थान से लाये गए इस पत्थर पर भारत लिखा हुआ है। इस पत्थर के बारे में कयास लगाया जा रहा है कि इसे राम मंदिर में कहीं पर स्थापित किया जाएगा।

रामभक्तों ने किया भेंट

जानकारी के मुताबिक जोधपुर से आए कुछ रामभक्तों ने इस चिह्न को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया है। वहीं देश का नाम इंडिया के बदले भारत किए जाने की चर्चा के बीच अयोध्या पहुंचे इस पत्थर को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। माना जा रहा है कि इस पत्थर को निर्माणाधीन राम मंदिर में स्थापित किया जा सकता है।


Advertisement