लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर तो दृश्यता ज़ीरो तक पहुंच गई। कम विजिबिलिटी की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क पर वहां चालकों को परेशानी हो […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर तो दृश्यता ज़ीरो तक पहुंच गई। कम विजिबिलिटी की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क पर वहां चालकों को परेशानी हो रही है। घने कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश में कई वाहन वापस में टकरा गए हैं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे के बीच 3 बसें, एक ट्रक और 2 कार सहित 6 वाहन भिड़ गए। ये वाहन राजधानी लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। वहीं एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हैं। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
बता दें कि प्रदेश का आधा हिस्सा अभी घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क (UP Weather Today)रहने का अनुमान जताया है। 28 और 29 दिसंबर को भी आधे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं नए साल पर कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में नजीबाबाद में सबसे कम तापमान 6.0 दर्ज किया गया। हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 6.2, मुरादाबाद में 8.6 और आगरा में 9.7 दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।