लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। इसी बीच गुजरात […]
लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। इसी बीच गुजरात से अयोध्या के लिए जा रही 108 फीट लंबी धूपबत्ती आगरा पहुंच गई है।
108 फीट लंबी धूपबत्ती जैसे ही आगरा पहुंची दर्शन करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। रामभक्तों ने धूपबत्ती के दर्शन कर उसपर फूल-माला अर्पित किए। धूपबत्ती को देखते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि यह धूपबत्ती डेढ़ महीने तक 50 किमी क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी। इसे बनाने में 6 महीने का समय लगा। इसका वजन 3610 किलो है जबकि लंबाई 108 फ़ीट है। वहीं इसकी चौड़ाई करीब साढ़े तीन फीट है।
बता दें कि इस धूपबत्ती को बनाने में देसी गाय का गोबर, देसी गाय का घी, धूप सामग्री समेत कई तरह की जड़ी-बूटियों का प्रयोग हुआ है। यह अनवरत डेढ़ महीने तक जलती रहेगी और 50 किमी क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी। सोमवार को यह राजस्थान के भरतपुर होते हुए यूपी के आगरा पहुंची।