Advertisement

आज है गंगा सप्तमी, जानें पूजा विधि और उपाय

लखनऊ। आज पूरा भारत गंगा सप्तमी मना रहा है। गंगा सप्तमी को गंगा पूजन के नाम से जाना जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। गंगा सप्तमी पर देवी गंगा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य और गंगा […]

Advertisement
Ganga Saptami
  • May 3, 2025 10:33 am Asia/KolkataIST, Updated 13 hours ago

लखनऊ। आज पूरा भारत गंगा सप्तमी मना रहा है। गंगा सप्तमी को गंगा पूजन के नाम से जाना जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। गंगा सप्तमी पर देवी गंगा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गंगा सप्तमी के दिन दान-पुण्य और गंगा स्नान करने का बहुत महत्व होता है। पंचांग के मुताबिक सुबह 7.51 बजे से सप्तमी तिथि की शुरुआत होती है। वहीं गंगा सप्तमी की अंत 4 मई को सुबह 7.18 पर होगा। आइए जानते हैं गंगा सप्तमी के दिन पूजा विधि और उपाय।

मां गंगा की पूजा विधि

सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। स्नान करने के लिए आप गंगा नदीं या फिर पानी में गंगा जल डालकर स्नान कर सकते हैं। स्नान करने के बाद साफ कप़ड़े धारण करें। साथ ही गणेश की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति स्थापित करने के बाद मूर्ति की विधि-विधान से पूजा करें। भगवान गणेश को चंदन, रोली, पुष्प और धूप अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश को मोदक और फलों का भोग लगाएं। मंदिर के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही गंगा चालीसा का पाठ करें। पूरी श्रद्धा के साथ गंगा आरती करें। आखिर में भगवान से आशीर्वाद लें और आखिर में क्षमा प्रार्थना करें।

गांगा सप्तमी के उपाय

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कर्ज से मुक्ति के लिए गंगाजाल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए गंगाजल में कपूर मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। पितृ दोष दूर करने के लिए गंगा ततट पर पित्तरों के नाम पर तर्पण करें। सुख-समृद्धि के लिए अनाज, तिल और वस्त्र का दान करें। साथ ही हो सके तो किसी जरूरतमंद की मदद करें।


Advertisement