लखनऊ। महाकुंभ का आज 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। अभी मेला को खत्म होने में 18 दिन बाकी है। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। संभावना है कि रविवार इससे […]
लखनऊ। महाकुंभ का आज 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। अभी मेला को खत्म होने में 18 दिन बाकी है। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। संभावना है कि रविवार इससे भी ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज पहुंच चुके हैं। वह 10.30 बजे संगम में स्नान करेंगे। स्नान करने के बाद वह हनुमान मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद 115 विधायकों संग सेक्टर-6 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी महाकुंभ में स्नान करने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। शनिवार सुबह अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी के साथ संगम में स्नान किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान किया। स्नान कर पूजा-अर्चना की। साथ ही सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने सुबह के समय संगम में डुबकी लगाई।
राजकुमार राव ने कहा कि हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वह अनुभव जीवन बदल देने वाला था। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से जाने के लिए कह रही है। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है। महाकुंभ से अखाड़े हरिद्वार और काशी के लिए रवाना हो रहे हैं। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कल्पवासी भी अपने घर लौटने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री दी है। 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री की अनुमति है।