लखनऊ: यूपी के संभल मस्जिद विवाद पर हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि संभल हिंसा में जो विवाद हुआ वो सपा द्वारा करवाया गया है। ये लोग हमारे ‘मुसलमान भाइयों को भड़काएंगे, देश की सरकार को नकारेंगे, […]
लखनऊ: यूपी के संभल मस्जिद विवाद पर हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि संभल हिंसा में जो विवाद हुआ वो सपा द्वारा करवाया गया है। ये लोग हमारे ‘मुसलमान भाइयों को भड़काएंगे, देश की सरकार को नकारेंगे, देश की संविधान को नकारेंगे, न्यायपालिका पर इन्हें भरोसा नहीं है, लोगों को आपस में भिड़ने के लिए उकसायेंगे, दंगा भड़काएंगे, उन्हें मरवाएंगे फिर मुआवजा की मांग करेंगे, फिर वहां अपना डेलिगेशन भेजेंगे। यह सब क्या हो रहा है। यह सब राजनीति चमकाने के लिए किया जा रहा है, जो शोभा नहीं देता.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल को भगवान कल्कि से जोड़कर बताया कि यहां भगवान कल्कि का अवतार हुआ है. कल्कि धाम की आधारशिला पीएम मोदी ने रखा है. संभल को बदनाम करने की इनकी सोची समझी साजिश थी. संभल पौराणिक शहर है। उन्होंने आगे कहा मुगलों के समय में, 1525-1526 में, औरंगजेब और बाबर के समय में मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं और अगर न्यायपालिका सर्वेक्षण की बात कर रही है, तो इसका पालन किया जाना चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्लेसेस ऑफ़ वरशिप एक्ट का जिक्र करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होने कहा कि प्लेसेस ऑफ़ वरशिप एक्ट जो है वह अपने आप में इस बात का सबूत है कि सच कुछ और है। उसको छिपाने के लिए यह कानून लाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारत सरकार से इसको बदलने के लिए आग्रह करूंगा। कांग्रेस पार्टी ,समाजवादी पार्टी सनातन के खिलाफ है, यह सनातन को बदनाम करना चाहती है और सनातन को नष्ट भी करना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा मैं अखिलेश यादव और राहुल गांधी से आग्रह करूंगा की लाशों पर राजनीति ना करें और पॉलिटिकल टूरिज्म छोड़ दीजिए . देश के साथ खड़े रहिए.