Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP Police Bharti: सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर सरकार पर भड़की मायावती, पूछा ये सवाल

UP Police Bharti: सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर सरकार पर भड़की मायावती, पूछा ये सवाल

लखनऊ। 17 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा पेपर लिक होने के बाद प्रदेश में शुरू हुई सियासत थम नहीं रही है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की धज्जी उड़ाने वालों के […]

Advertisement
  • February 26, 2024 6:29 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। 17 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा पेपर लिक होने के बाद प्रदेश में शुरू हुई सियासत थम नहीं रही है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की और कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की धज्जी उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसके बाद भी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया दी है।

कब पेपर लीक मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से सम्बन्धित परीक्षा का रद्द होना अति-गंभीर एवं चिन्तनीय है। इससे राज्य व सरकार की बड़ी बदनामी के साथ ही युवाओं व बेरोजगारों का भविष्य खराब होकर उनका जीवन दाव पर लग जाता है। यूपी आखिर कब पेपर लीक मुक्त प्रदेश होगा? सरकार इस ओर ध्यान दे।

जानें मामला

मालूम हो कि शनिवार, 17 फरवरी 2024 को दो दिवसीय पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। एग्जाम के बीच खबर आने लगी थी कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर को ट्रेंड कराया गया। कई यूजर ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। हालांकि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस खबर को फर्जी बताया लेकिन बाद में सीएम योगी ने खुद आकर परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।


Advertisement