Friday, September 20, 2024

UP Nikay Chunav: 4 और 11 मई को 75 जिलों में वोटिंग, जानिए कब होगा आपके शहर में मतदान

लखनऊ। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू हो गयी है। राज्य में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जायेंगे। 4 और 11 मई को मतदान है जबकि 13 मई को मतगणना होगी।बता दें कि यूपी में कुल 75 जिले हैं इन सभी जिलों में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में, जबकि दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान कराया जायेगा। जबकि मतों की गणना 13 मई को साथ में होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि 760 निकायों में इलेक्शन होंगे। जिसमें से 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में 14684 सीटों पर वोटिंग होगी।

पहले चरण का मतदान : ( 4 मई 2023 )

  • सहारनपुर मंडल – शामली, सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर
  • मुरादाबाद मंडल – बिजनौर,अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, संभल
  • गोरखपुर मंडल – गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज
  • आगरा मंडल – आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी
  • झांसी मंडल – जालौन, ललितपुर , झांसी
  • प्रयागराज मंडल – कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर
  • लखनऊ मंडल – लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, , रायबरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,
  • देवीपाटन मंडल – गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर
  • वाराणसी मंडल – गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर

दूसरे चरण का मतदान ( 11 मई 2023 )

  • मेरठ मंडल – मेरठ, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर
  • बरेली मंडल – बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
  • अलीगढ़ मंडल- हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा
  • कानपुर मंडल – कानपुर नगर, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, कानपुर देहात
  • चित्रकूट मंडल – हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा
  • अयोध्या मंडल – अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी
  • बस्ती मंडल – बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर
  • आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, बलिया, मऊ
  • मिर्जापुर मंडल – सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही
Latest news
Related news