Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP Nikay Chunav: सपा-रालोद गठबंधन में खटास, कई सीटों पर दोनों में टक्कर

UP Nikay Chunav: सपा-रालोद गठबंधन में खटास, कई सीटों पर दोनों में टक्कर

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में सीटों को लेकर सपा और आरएलडी गठबंधन में खटास आ गई है। जिसके बाद दोनों पार्टियां कई सीटों पर आमने-सामने आ गई है। आरएलडी ने पश्चिम में बड़े पैमाने पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पूर्व से लेकर पश्चिम तक RLD ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। यहां तक कि […]

Advertisement
  • April 18, 2023 7:48 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव में सीटों को लेकर सपा और आरएलडी गठबंधन में खटास आ गई है। जिसके बाद दोनों पार्टियां कई सीटों पर आमने-सामने आ गई है। आरएलडी ने पश्चिम में बड़े पैमाने पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पूर्व से लेकर पश्चिम तक RLD ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। यहां तक कि आरएलडी के गढ़ में सपा ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

रोहित अग्रवाल ने दी चुनौती

बता दें कि निकाय चुनाव में सपा और RLD के बीच टिकट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद अधिकांश सीटों पर सपा-RLD के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इसे लेकर आरएलडी के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने सपा को चुनौती भी दी है। रोहित अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि बर्दाश्त करने की भी सीमा होती है।

रालोद के गढ़ में सपा

मालूम हो कि बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सपा ने स्वाति वीरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ रालोद ने सपा से नाराज हुई रुखसाना परवीन को अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए वहां से पर्चा दाखिल कर दिया। बड़ौत सीट पर सपा ने रणधीर प्रधान को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि बड़ौत रालोद का गढ़ माना जाता है।

इन सीटों पर रार

मेरठ में सपा ने विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को मेयर पद के लिए खड़ा किया है तो इस पर रालोद का कहना है कि यहां भी वह अपना उम्मीदवार उतरेगा। शामली की कांधला नगर पालिका के लिए सपा ने नजमुल हसन को तो रालोद से मिर्जा फैसल बेग को अपना प्रत्याशी बनाया है।


Advertisement