Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • UP Nikay Chunav: बीएसपी ने शाहीन बानो को लखनऊ से बनाया मेयर प्रत्याशी, 30 वार्ड की सूची भी जारी

UP Nikay Chunav: बीएसपी ने शाहीन बानो को लखनऊ से बनाया मेयर प्रत्याशी, 30 वार्ड की सूची भी जारी

लखनऊ। बीएसपी ने लखनऊ से मेयर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। BSP की तरफ से शाहीन बानो को लखनऊ से मेयर प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बसपा ने नगर निगम के 30 वार्ड की सूची भी जारी कर दी है। वहीं 10 नगर पंचायतों में से 5 के नाम घोषित किए गए हैं। […]

Advertisement
UP municipal elections 2023
  • April 14, 2023 11:32 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। बीएसपी ने लखनऊ से मेयर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। BSP की तरफ से शाहीन बानो को लखनऊ से मेयर प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त बसपा ने नगर निगम के 30 वार्ड की सूची भी जारी कर दी है। वहीं 10 नगर पंचायतों में से 5 के नाम घोषित किए गए हैं।

आज बीजेपी की बैठक

दूसरी तरफ निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर भाजपा कोर कमेटी की शाम 6 बजे बैठक आयोजित की जायेगी। CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 17 नगर निगम के मेयर प्रत्याशी और 199 नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नाम तय किए जाएंगे।


Advertisement